Edited By Anil Kapoor,Updated: 15 Feb, 2025 03:30 PM
![sambhal s mohammad usman arrested in pakistan](https://img.punjabkesari.in/multimedia/914/0/0X0/0/static.punjabkesari.in/2025_2image_15_28_560776198sambhalarrest-ll.jpg)
Sambhal News: मोहम्मद उस्मान, जो संभल जिले के दीपा सराय इलाके का रहने वाला है, पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय को दी है। दीपा सराय वही इलाका है, जहां हाल ही में दंगा हुआ था और इसी इलाके से कई...
Sambhal News: मोहम्मद उस्मान, जो संभल जिले के दीपा सराय इलाके का रहने वाला है, पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया है। पाकिस्तान ने इसकी जानकारी भारत के विदेश मंत्रालय को दी है। दीपा सराय वही इलाका है, जहां हाल ही में दंगा हुआ था और इसी इलाके से कई संदिग्ध गतिविधियां भी जुड़ी हुई हैं।
दीपा सराय से पहले भी पकड़े जा चुके हैं आतंकी संगठनों से जुड़े लोग
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दीपा सराय से पहले भी आतंकी संगठनों से जुड़े लोग पकड़े जा चुके हैं। AQIS (अल कायदा इंडियन सबकॉन्टिनेंट) का प्रमुख मौलाना असीम उमर भी इसी इलाके का रहने वाला था, जिसे 2019 में अफगानिस्तान में अमेरिकी सेना ने मार गिराया था। इसके अलावा, इस इलाके से कई लोग लापता हो चुके हैं और खुफिया एजेंसियों को जानकारी मिली है कि ये लोग अल कायदा और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़े हुए हैं।
संभल पुलिस इस मामले पर तैयार कर रही है अपनी रिपोर्ट
बताया जा रहा है कि अब मोहम्मद उस्मान का पाकिस्तान तक पहुंचने और गिरफ्तार होने का मामला जांच के दायरे में है। पाकिस्तान सरकार ने भारत के विदेश मंत्रालय को इस मामले की जांच के लिए दस्तावेज भेजे हैं, जिनके आधार पर संभल पुलिस इस मामले पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रही है।
मोहम्मद उस्मान को 2024 में पाकिस्तान में किया गया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि पाकिस्तान के लाहौर शहर में वर्तमान में मोहम्मद उस्मान बंद है। गिरफ्तार होने के बाद उसने कुछ संभल के स्थानीय प्रतिष्ठित लोगों का भी नाम लिया है, जिनमें पूर्व सांसद सफी उर रहमान का भी नाम शामिल है। दस्तावेजों के मुताबिक, मोहम्मद उस्मान को 2024 में पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया था। संभल जिले के दीपा सराय इलाके से कई आतंकी पाकिस्तान में हैं, जो भारत में वांटेड हैं और इन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।