Road Accident: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, हादसे में कानपुर के 2 सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, दो घायल

Edited By Umakant yadav,Updated: 07 Mar, 2021 12:18 PM

road accident uncontrolled car hit a tree killing 2 brothers injuring 2

जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये।

प्रतापगढ़: जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर रानीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग घायल हो गये। पुलिस उपाधीक्षक अतुल अंजान त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि टंडवा गाँव के निकट बीती रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पवन सैनी (42) व साहिल सैनी (45) के रूप में की गयी जो सगे भाई हैं। इनके अलावा विजय शुक्ला (28) व आरएन सिंह (25) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी कानपुर के निवासी हैं और वे लोग अकबरपुर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!