कंधे पर झोला, काले कपड़े, ढका हुआ चेहरा.....अघोरी के भेष में महाकुंभ पहुंचे मशहूर कोरियोग्राफर Remo D'Souza

Edited By Purnima Singh,Updated: 26 Jan, 2025 02:29 PM

remo d souza reached mahakumbh in the guise of aghori

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे। रेमो डिसूजा ने प्रयागराज के पवित्र जल में डुबकी लगाई और स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद भी लिया। जिसका वीडियो उन्होंने...

प्रयागराज : बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर, डायरेक्टर और एक्टर रेमो डिसूजा अपनी पत्नी लिजेल डिसूजा के साथ महाकुंभ मेले में पहुंचे। रेमो डिसूजा ने प्रयागराज के पवित्र जल में डुबकी लगाई और स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से आशीर्वाद भी लिया। जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया। 

जानिए कोरियोग्राफर का महाकुंभ के लिए पूरा लुक 
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में रेमो डिसूजा काले रंग की पारंपरिक पोशाक पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वे अघोरी की तरह भेष धारण करे हुए हैं। उनका चेहरा आंशिक रूप से ढका हुआ है, जिससे उनके आसपास के लोगों के लिए उन्हें पहचानना मुश्किल है। वीडियो में उन्होंने कंधे पर काला बैग टांगा हुआ है। वीडियो में रेमो का बदला हुलिया देख लोग हैरान रह गए। पहली नजर में उनको पहचान पाना मुश्किल है।

रेमो डिसूजा प्रयागराज में क्या-क्या किया 
रेमो डिसूजा द्वारा शेयर किए गए वीडियो क्लिप में वो नदी में डुबकी लगाते, प्रार्थना करते, नाव पर बैठकर महाकुंभ के नजारे का आनंद उठाते भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पक्षियों को दाना भी खिलाया। बता दें कि रेमो डिसूजा द्वारा शेयर किए गए एक अलग पोस्ट में कोरियोग्राफर और उनकी पत्नी लिजेल को स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!