रिश्ते तार-तार: दीपावली की रात नाती की शर्मनाक करतूत... 75 साल की नानी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 01 Nov, 2024 03:39 PM

relationships torn apart grandson s shameful act on the night of diwali

जिले के थाना खुटार क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नाती ने 75 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।

Shahjahanpur News, (नंद लाल): जिले के थाना खुटार क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात नाती ने 75 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अधिकारी ने घटना की जानकारी दी।
PunjabKesari
सो रही नानी को अपने कमरे में उठा ले गया नाती... किय दुष्कर्म
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने शुक्रवार को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि थाना खुटार क्षेत्र के गांव में रहने वाली वृद्ध महिला (75) बृहस्पतिवार को दीपावली की पूजापाठ करके अपने घर में सो रही थी। तभी उसका नाती अखिलेश कुमार (25) उनके पास आया और उन्हें उठाकर अपने कमरे में ले गया। उन्होंने बताया कि इसके बाद आरोपी ने अपनी 75 वर्षीय नानी के साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह आरोपी नाती के चंगुल से छूटने के बाद वृद्ध महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
PunjabKesari
फरार आरोपी अखिलेश कुमार गिरफ्तार
अवस्थी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं धारा 64(2(f)/ 115(2) /351(3) में मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार आरोपी अखिलेश कुमार की तलाश में जुटी थी। पुलिस ने आरोपी अखिलेश गोला रोड जुडी सडक खुटार से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं वृद्ध महिला को चिकित्सीय परीक्षण के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!