यूपी पुलिस भर्ती पेपर लीक: योगी सरकार का बड़ा एक्शन- भर्ती बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटाया

Edited By Anil Kapoor,Updated: 05 Mar, 2024 11:12 AM

recruitment board chairperson renuka mishra removed

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में कार्रवाई करते हुए 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रेणुका मिश्रा को महानिदेशक और अध्यक्ष उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद से हटा दिया है। अब राजीव कृष्ण को...

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती प्रश्नपत्र लीक मामले में कार्रवाई करते हुए 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी रेणुका मिश्रा को महानिदेशक और अध्यक्ष उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के पद से हटा दिया है। अब राजीव कृष्ण को डीजी पुलिस भर्ती बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रेणुका मिश्रा इससे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष थीं। अब उन्हें प्रतीक्षारत कर दिया गया है। इसके अलावा वर्ष 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्णा अभी तक यूपी सरकार के सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

रेणुका मिश्रा को यूपी भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाया गया, राजीव कृष्ण को जिम्मेदारी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा रद्द करने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की अध्यक्ष रेणुका मिश्रा को हटा दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। सरकार ने 1990 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) की अधिकारी रेणुका मिश्रा को 14 जून 2023 को महानिदेशक व अध्‍यक्ष उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की जिम्‍मेदारी सौंपी थी। उन्होंने बताया कि 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी सतर्कता निदेशक राजीव कृष्ण को बोर्ड की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गयी है।

राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कर दी थी रद्द
बताया जा रहा है कि प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों के बाद राज्य सरकार ने 24 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी और 6 महीने के भीतर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने आरोपों की जांच उप्र पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) से कराने की भी घोषणा की थी। इसी वर्ष 17 और 18 फरवरी को आयोजित परीक्षा में राज्य भर में 48 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!