महिला सिपाही से रेप! योगी पर भड़की कांग्रेस प्रवक्ता, बोलीं- बलात्कारियों को संरक्षण दे रही बीजेपी

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Oct, 2024 03:52 PM

rape of a female constable congress spokesperson angry

अयोध्या से अपनी ससुराल कानपुर आ रही महिला सिपाही से दुष्‍कर्म का मामले को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला सुरक्षा के प्रति अपने दावों में असफल रही है। उन्होंने कहा कि जब...

लखनऊ: अयोध्या से अपनी ससुराल कानपुर आ रही महिला सिपाही से दुष्‍कर्म का मामले को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला सुरक्षा के प्रति अपने दावों में असफल रही है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला सिपाही के साथ हैवानियत हो सकती है तो आम महिला की सुरक्षा कैसे होगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी बलात्कारियों का समर्थन करती है और चुनाव के दौरान ऐसे अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण देती है।

 


उन्होंने कहा कि जब चुनाव होता है तो राम रहीम जैसे लोगों को जेल से बाहर निकालती है। जब बीएचयू में छात्रों के साथ रेप होता है रेपिस्टों को बाहर कर देती है, लेकिन जो पीड़िता की आवाज उठाने वाले छात्रों सस्पेंड करवा देती है। इनकी पार्टी में प्रज्वल रेवन्ना जैसे लोग मौजूद हैं जो साबित करती है कि भारतीय जनता पार्टी बलात्कारियों के साथ है। बेटियों की सुरक्षा वास्तव में एक सवाल है। आप ने देखा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पहलवान बेटियां अपनी इज्जत और आबरू को लेकर किस तरह से संघर्ष कर रही थी।

बता दें कि अयोध्या में तैनात महिला सिपाही करवाचौथ मनाने के लिए वो शनिवार को अयोध्या से कानपुर अपने गांव पहुंची थी, जहां सड़क पर उतरकर उसे अपने गांव पैदल जाना था। रात का समय था, उसको पहुंचने में देर हो रही थी। सादे कपड़े में जा रही कॉन्स्टेबल को गांव से पहले ही एक युवक ने जबरदस्ती सुनसान खेत में खींच लिया। कॉन्स्टेबल ने इसका विरोध किया लेकिन आरोपी ने कपड़े फाड़ दिए और उसका रेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं  घटना को लेकर कानपुर के जॉइंट पुलिस कमिश्नर हरीश चंद्र ने बताया कि महिला सिपाही ने अपने गांव जाने के लिए युवक से बाइक पर लिफ्ट लिया था। रास्ते में युवक ने बाइक रोक कर महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म किया। उसे अरेस्ट कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!