अयोध्या से निकली राम की बारात, बैंड की थाप पर जमकर नाचे बाराती

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Nov, 2019 01:53 PM

ram s procession came out of ayodhya the band s dance performed on the beat

यूपी के अयोध्या से राम जानकी विवाह उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। सुबह सवेरे बाराती राम की बारात में जाने के लिए गाडिय़ों में लोग बैठ रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं

अयोध्या: यूपी के अयोध्या से राम जानकी विवाह उत्सव की धूम दिखाई दे रही है। सुबह सवेरे बाराती राम की बारात में जाने के लिए गाडिय़ों में लोग बैठ रहे हैं। जय श्रीराम के नारे लगा रहे हैं और इन सबके बीच राम मंदिर का सांकेतिक मॉडल भी राम बरात में साथ जा रहा है। जिसमें भगवान राम आसीन होंगे और जनकपुर की ओर माता जानकी से विवाह के लिए रवाना हो रहे हैं।

 

PunjabKesari
साधु-संत हों या अयोध्या के अन्य लोग सभी राम बरात में जाने को लेकर उत्सुक और हर्षित हैं। आपको बता दें कि यह बारात अंबेडकरनगर, आजमगढ़ से होते हुए बिहार के सीतामढ़ी समेत कई स्थानों पर रुकती हुई जनकपुर पहुंचेगी।

जहां दशरथ मंदिर में 1 दिसंबर को श्री राम और माता जानकी का भव्य विवाह उत्सव होगा। जिसमें भारत और नेपाल के कई बड़ी मशहूर हस्तियां भाग लेंगी। इसी दिन भारत और नेपाल के 108 जोड़ों का भी विवाह होगा। विवाह की रस्म पूरे पारंपरिक अंदाज में जनकपुर में होगी। सुप्रीम कोर्ट से राम मंदिर को लेकर आए फैसले ने राम बारात का उत्साह और बढ़ा दिया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!