मामा की शादी में आए भांजे की डीजे पर डांस को लेकर हत्या, चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, बिना फेरों के लौटी बारात

Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Jun, 2026 01:39 PM

groom s nephew murdered in dispute over playing music

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र...

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में शादी के दौरान हुए विवाद में दूल्हे के भांजे की चाकू से वार कर हत्या कर दी गयी। इस घटना के संबंध में पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सेवरही थाना क्षेत्र के आंबेडकर नगर वार्ड निवासी काशी चौहान की बेटी की शादी राहुल चौहान नाम के युवक से होनी थी। 

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को जब बारात आयी तो द्वारपूजा से पहले युवकों की टोली नृत्य कर रहे थे, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। पुलिस ने बताया कि इसी दौरान राहुल चौहान के भांजे सुजीत चौहान (20) पर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया और गंभीर रूप से घायल सुजीत को सेवरही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद बारात बिना विवाह के लौट गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सेवरही के थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि दूल्हे के पिता के तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!