मुजफ्फरनगर में धरने पर बैठे राकेश टिकैत, भाकियू प्रवक्ता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप...जानें पूरा मामला

Edited By Imran,Updated: 29 Mar, 2022 11:53 AM

rakesh tikait sitting on dharna in muzaffarnagar

भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, जिले में  सोमवार देर रात भाकियू कार्यकर्ताओं से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। टिकैत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट मामले में पीड़ित भाकियू कार्यकर्ता को ही गिरफ्तार किया है।

मुजफ्फरनगर: भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत शहर कोतवाली में धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, जिले में  सोमवार देर रात भाकियू कार्यकर्ताओं से कुछ लोगों ने मारपीट की थी। टिकैत ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मारपीट मामले में पीड़ित भाकियू कार्यकर्ता को ही गिरफ्तार किया है।
PunjabKesari
बता दें कि राकेश टिकैत ने पुलिस प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। पुलिस से मारपीट करने वालों को गिरफ्तार करने और भाकियू कार्यकर्ता को छोड़ने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, टिकैत ने भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं को शहर कोतवाली पहुंचने की अपील की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!