20-25 साल रहेगी बीजेपी की सरकार, अभी पूरा नहीं होगा राहुल गांधी का प्रधानमंत्री बनने का सपनाः अठावले

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Jul, 2024 09:06 AM

rahul dream of becoming the pm will not be fulfilled now athawale

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। रविन्द्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा को पूर्व से कुछ सीटें ज्यादा...

लखनऊ: रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले शनिवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। रविन्द्रालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा को पूर्व से कुछ सीटें ज्यादा मिली हैं। इसके लिए दोनों पार्टियों ने संविधान बदलने का झूठा प्रोपेगेंडा फैला कर वोटरों को गुमराह किया। आठवले ने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे थे, उनका सपना इतनी जल्दी पूरा होने वाला नहीं है। अभी हमारी सरकार 20 से 25 वर्ष और सत्ता में रहेगी। जनता हमारे साथ है। 2024 के चुनाव में बीजेपी की सीटें कम आई है लेकिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। 

भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो पुलिस प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए
उन्होंने हाथरस हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि घटना में 121 लोगों की मौत होना काफी गंभीर और दुख देने वाला है। उन्होंने कहा कि इस घटना में योगी सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ राज्य सरकार ने कड़ी कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। हाथरस में हुई घटना को लेकर रामदास आठवले ने कहा कि योगी सरकार ने मृतकों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही मोदी सरकार ने भी मृतकों को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है। उन्होंने आगे कहा कि मृतकों के परिवार को और आर्थिक राशि के साथ सरकारी नौकरी देने को लेकर बातचीत करूंगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी घटना न हो। इसको लेकर पुलिस प्रशासन को ध्यान रखना चाहिए। किसी भी कार्यक्रम में कितनी भीड़ जुटेगी और कितना बड़ा मैदान है इसकी स्टडी करके ही पुलिस और प्रशासन को अनुमति देनी चाहिए।

सपा-कांग्रेस ने संविधान का किया झूठा प्रचार
उत्तर प्रदेश में बीजेपी को इंडिया गठबंधन के मुकाबले ज्यादा सीटों पर मिली हार पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने चुनाव में संविधान का झूठा प्रचार किया। सपा-कांग्रेस में संविधान बदलने का झूठा प्रोपगेंडा फैलाकर यूपी के वोटर्स को गुमराह किया। रामदास आठवले ने कहा कि अगर पीएम मोदी को संविधान बदलना होता तो वे संविधान की शपथ नहीं लेते और न ही  26 नवंबर को संविधान दिवस घोषित करते। इसके अलावा बाबा साहब की स्मृतियों को लेकर स्मारक भी पीएम मोदी बनवा रहे हैं। 

महाराष्ट्र में 8-10 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव 
रामदास आठवले ने महाराष्ट्र में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि इस बार एनडीए ने वहां 180 सीटों से ज्यादा लाने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया 8 से 10 सीटों की मांग करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!