राजीव गांधी को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में संचार क्रांति का जनक और युगद्रष्टा बताया

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 May, 2022 05:04 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें युगद्रष्टा और भारत में संचार क्रांति का जनक बताया।

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें युगद्रष्टा और भारत में संचार क्रांति का जनक बताया।

लखनऊ में कालिदास मार्ग और मॉल एवेन्यू चौराहे समेत कई प्रमुख स्थलों पर राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए शनिवार की सुबह भारी संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े लोग जुटे।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस से जुड़े लोगों ने राजीव गांधी को युगद्रष्टा और भारत में संचार क्रांति का जनक बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को 21वीं सदी के भारत का सपना दिया और राष्ट्रीय एकता के लिए जीवन कुर्बान कर दिया।
पार्टी मुख्यालय स्थित राजीव गांधी सभागार में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने राजीव गांधी की कुर्बानी को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी अपने सौम्य व्यवहार और कुशल नेतृत्व की वजह से जल्द ही राजनीतिक क्षितिज पर छा गये।
इंदिरा गांधी की शहादत के बाद उन्होंने बतौर प्रधानमंत्री देश की बागडोर संभाली और देश को 21वीं सदी की चुनौतियों के लिए तैयार करने में जुट गये।
वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी ने सबसे पहले कंप्यूटर के महत्व से देशवासियों को परिचित कराया। देश में संचार क्रांति की आधारशिला रखी जो शुरुआती पीसीओ बूथ से चलते हुए आज हर हाथ में मोबाइल तक पहुंची।
वक्ताओं ने कहा कि 18 साल के युवाओं को मताधिकार देने से लेकर पंचायती राज तक की उनकी क्रांतिकारी सोच ने भारतीय समाज का नक्शा बदल दिया।

इस मौके पर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक वीरेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक एवं कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी,श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व मंत्री एवं मीडिया विभाग के चेयरमैन नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
अमेठी से मिली खबर के अनुसार भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की अध्यक्षता में बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। राजीव गांधी अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते थे।

उधर, मेरठ में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, डॉ. युसूफ कुरैशी और पार्टी के कई अन्य स्थानीय नेताओं ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी के योगदान को भी याद किया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!