त्यौहारों के दौरान बरती जाए पूरी सतर्कता : मुख्यमंत्री

Edited By PTI News Agency,Updated: 29 Sep, 2020 12:22 AM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगामी त्यौहारों के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

लखनऊ, 28 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगामी त्यौहारों के दौरान कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक में कहा कि निकट भविष्य में त्यौहारों का सिलसिला शुरू होगा। ऐसे में कोविड-19 महामारी के मद्देनजर पूरी सावधानी बरती जाए।
उन्होंने कहा कि लोगों को कोविड-19 प्रोटोकॉल संबंधी जानकारी दी जाए और निगरानी समितियां मुस्तैद रहें।
इस बीच, राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बार दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए परामर्श जारी किया जाएगा। लोगों के इकट्ठा होने की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, पूजा का बाकी कार्यक्रम विधि-विधान से आयोजित होगा।
इस सवाल पर कि क्या इस बार रामलीला आयोजित की जाएगी, अधिकारी ने बताया कि इसके लिए सशर्त अनुमति मिलेगी ताकि भीड़ नहीं जमा होने पाए। रामलीला का आयोजन कर उसका डिजिटल प्रसारण किया जाए।
इस बीच, गोरखपुर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, व्यापारी कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी पुष्पदंत जैन ने बताया कि इस साल दुर्गा पूजा और दीवाली पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि, रामलीला का आयोजन सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए किया जाएगा।
जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने दुर्गा पूजा और दीपावली के आयोजन के सिलसिले में रविवार को योगी से मुलाकात की थी और मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि इस बार त्यौहारों पर कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। हालांकि लोग इन्हें अपने घरों में मना सकेंगे।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!