प्रियंका गांधी का CM योगी पर पलटवार, कहा- मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी, विवाद BJP में हैं...

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 13 Feb, 2022 04:41 PM

priyanka gandhi hit back at cm yogi said the dispute is in bjp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि वह अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए जान दे सकती है और उनका भाई भी उनके (प्रियंका गांधी) लि...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि वह अपने भाई (राहुल गांधी) के लिए जान दे सकती है और उनका भाई भी उनके (प्रियंका गांधी) लिए जान दे सकता है। भाई बहन के आपसी विवाद के कारण कांग्रेस के डूबने संबंधी योगी के बयान पर प्रियंका ने मुस्कराते हुए जवाब दिया ‘‘ मैं अपने भाई के लिए अपनी जान दे दूंगी और मेरा भाई भी मेरे लिए अपनी जान दे देगा तो विवाद कौन सा। योगी जी के मन में विवाद है।

भाजपा में जो विवाद है, उसके बारे में कह रहे हैं। जो उनके बीच, मोदी जी और अमित शाह जी के बीच विवाद चल रहा है।'' गौरतलब है कि योगी ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा था ‘‘ भाई-बहन के आपसी विवाद और वर्चस्व के कारण कांग्रेस डूब जाएगी।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!