पुजारी सत्येंद्र दास बोले- इस बार बेहद अद्भुत होगा अयोध्या में दीपोत्सव

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Nov, 2020 04:16 PM

priest satyendra das said  this time will be very amazing

अयोध्या में इस बार की दीपावली देखने वाली होगी। इस पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है। बहुत सी ऐसे घटनाएं हुई, जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28वर्षों तक...

अयोध्याः अयोध्या में इस बार की दीपावली देखने वाली होगी। इस पर रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि इस बार दीपावली रामलला परिसर में मनाई जाएगी, यह अद्वितीय और अद्भुत है। बहुत सी ऐसे घटनाएं हुई, जिससे प्रभु श्रीराम रामलला को 28 वर्षों तक तिरपाल में रहना पड़ा। त्रेता युग में अयोध्या में जैसे दीपावली मनाई गई उसी की झलक अबकी बार दिखाई देगी।

उन्होंने कहा कि आज हम भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है इसलिए और भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा। लगभग साढे पांच लाख दीपों से राम की पैड़ी को जगमग करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ महाराज का है। यह निश्चित रूप से सफल होगा। मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि तीन वर्षों से अभी तक रामलला दीपोत्सव से वंचित रहे। इस बार जो दीपोत्सव मनाया जा रहा है, उसमें रामलला की आरती मुख्यमंत्री करेंगे।

बता दें कि इस बार दीपावली पर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है और इसके लिए राम की पैड़ी पर 5 लाख से साढ़े पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे। इसको लेकर अयोध्या प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!