Edited By Pooja Gill,Updated: 13 Nov, 2022 05:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि गुजरात राज्य में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत पर आ गई है। राज्य में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है वहां कभी...
बाराबंकीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने कहा कि गुजरात राज्य में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपनी पूरी ताकत पर आ गई है। राज्य में दो ही पार्टी कांग्रेस और भाजपा चली है वहां कभी कोई तीसरी पार्टी नहीं चली हैं। श्री मोदी रविवार को निजी कार्य से बाराबंकी के हैदरगढ़ क्षेत्र में सराय चंदेल गांव पहुंचे जहां भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
बता दें कि पीएम मोदी के भाई प्रहलाद मोदी ने अपने मित्र और भाजपा नेता सुमित सिंह के बुलावे पर उनके आवास पर गए थे। यहां पर पहुंचने के बाद उन्होंने श्री सिंह से बहुत पहले घर आने का वादा किया था जिसे पूरा करने के उद्देश्य से उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी के बारे में बात करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी अब पूरी ताकत में आ गई है। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पार्टी की भी बात की। उन्होंने कांग्रेस के बारे में कहा कि गुजरात राज्य में कांग्रेस अब शून्य हो चुकी है।
देश की जनता को मिला उनकी पसंद का पीएम- प्रहलाद मोदी
प्रहलाद मोदी ने कहा कि उनका भाजपा नेता सुमित सिंह से पारिवारिक संबंध है, इसलिए वह यहां पर आए है। उनका यहां आने के पीछे कोई दूसरा उद्देश्य नहीं है। श्री मोदी ने कहा कि देश की जनता उनकी पसंद का प्रधानमंत्री मिला है। इसे लेकर जनता बार-बार कहती है और वर्ष 2024 में भी भाजपा की सरकार बनेगी।