चेकिंंग के दौरान मोबाइल लूटकर भाग रहे दो बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Sep, 2020 12:53 PM

police encounter two miscreants fleeing mobile during checking one arrested

उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तेजी से शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में नोएडा पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली की कि एक बदमाश मोबाइल लूट कार भाग रहा है।

नोएडा: उत्तर प्रदेश पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तेजी से शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में नोएडा पुलिस को चेकिंग के दौरान सूचना मिली की कि दो बदमाश मोबाइल लूट कार भाग रहा है। पुलिस ने बदमाश को पकडऩे के लिए घेरा बंदी की। चारो तरफ से घिरा देख कर बदमाश पुलिस टीम पर फ़ायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, इस दौरान बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस टीम ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, दो अवैध तमंचा, कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है।

जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा सेक्टर-62 थाना क्षेत्र के डी-पार्क के पास का बताया जा  रहा है। जहां पर पुलिस चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। जाबाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लग गई इस पर पुलिस ने बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज चल रहा है। बदमाश के पास से पुलिस ने दो मोबाइल, दो अवैध तमंचा, कारतूस समेत एक बाइक बरामद की है। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर मामले की जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!