Edited By Purnima Singh,Updated: 24 Apr, 2026 03:27 PM

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने‘मॉनिटरिंग टीम'का गठन किया है। यह टीम महिलाओं को जनसभा...
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दौरान 28 अप्रैल को होने वाले विशाल महिला सम्मेलन की सफलता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने‘मॉनिटरिंग टीम'का गठन किया है। यह टीम महिलाओं को जनसभा स्थल तक लाने से लेकर आयोजन की पूरी व्यवस्था की निगरानी करेगी। इसमें महिलाओं की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा रहेगी। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मॉनिटरिंग टीम का मुख्य उद्देश्य सम्मेलन के हर पहलू पर पैनी नजर रखना, सदैव अलटर् मोड में रहना और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था को रोकना है।
उन्होंने आगे कहा कि सम्मेलन में बूथ स्तर तक की महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक बैठकें हुई हैं या नहीं और उन बैठकों में उपस्थिति कितनी थी, इसकी मॉनिटरिंग आवश्यक है ताकि समय रहते सभी आवश्यक बैठकें पूर्ण कर ली जाएं। सम्मेलन में हर वर्ग-जैसे अधिवक्ता, डॉक्टर, खिलाड़ी, साहित्यकार, प्रोफेसर और अध्यापक आदि की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उनसे संपकर् किया जा रहा है और इसकी भी निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है।
सम्मेलन में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की महिला लाभार्थियों की अधिक से अधिक उपस्थिति हो, इसके लिए उनसे संपर्क करने एवं उन्हें सम्मेलन स्थल तक लाने की व्यवस्था की भी टीम निगरानी कर रही है। मॉनिटरिंग टीम का कार्य सूचना समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था, वाहन पाकिर्ंग और बैठक (सीटिंग) व्यवस्था से जुड़े लोगों से संपकर् कर उन्हें उचित सुझाव देना है, ताकि सम्मेलन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।