Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 Jan, 2022 07:49 PM

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। जिसके चलते पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने अभी...
चित्रकूट: यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। कुल 7 चरणों में वोटिंग होगी। जिसके चलते पार्टियों ने अपने अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका वाड्रा ने अभी प्रत्याशियों की पहली सूची ही जारी की है, जिसको लेकर विरोध के सुर भी उठने लगे हैं। चित्रकूट से टिकट कटने से नाराज गुलाबी गैंग कमांडर व कांग्रेस प्रदेश महामंत्री संपत पाल ने प्रत्याशी का प्रचार नहीं करने का एलान किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी अगर वह कहेंगी तो वह इस्तीफा भी दे देंगी।
इतना ही नहीं संपत पाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पार्टी पदाधिकारी ने बिकाऊ प्रत्याशियों को उतारा है। जिसका वह विरोध मीडिया में करती रहेंगी। जबतक सोनिया, राहुल या प्रियंका वाड्रा गांधी नहीं मिलते हैं तबतक शांत घर में बैठेंगी और गुलाबी गैंग को चलाएंगी। कांग्रेस और उसके प्रत्याशी से कोई मतलब नहीं रखेंगी। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई थी और अगर वह कहेंगी तो इस्तीफा भी दे देंगी।