अतीक अहमद के खास शूटर आबिद प्रधान के दूसरे मकान पर भी चला PDA का बुल्डोजर

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 17 Jan, 2021 04:50 PM

pda s bulldozer on atik ahmed s special shooter abid pradhan

उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफिया के तहत विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी है। पिछले 3 महीनों में विकास प्राधिकरण ने चुन चुन कर माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माणों को जमींदोज़ किया है। प्रयागराज में अब तक जितने भी माफियाओ पर कार्यवाही हुई, उसमें...

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश सरकार का ऑपरेशन माफिया के तहत विकास प्राधिकरण का एक्शन जारी है। पिछले 3 महीनों में विकास प्राधिकरण ने चुन चुन कर माफियाओं और हिस्ट्रीशीटर के अवैध निर्माणों को जमींदोज़ किया है। प्रयागराज में अब तक जितने भी माफियाओ पर कार्यवाही हुई, उसमें सबसे ज़्यादा माफ़िया अतीक और उसके गैंग मेंबर शामिल है। इसी कड़ी में आज विकास प्राधिकरण ने अतीक अहमद के खास शूटर और हार्ड कोर अपराधी आबिद प्रधान के दूसरे मकान पर बुल्डोजर चलवा कर ध्वस्त कर दिया। 

विकास प्राधिकरण की ये 46वीं कार्यवाही है। आबिद प्रधान ने अपने रसूख और हनक के बल पर 600 वर्ग गज में बिना नक्शा पास कराए आलीशान मकान बनाया था। जिसे पीडीए ने आज 3 बुल्डोजर लगवा कर ध्वस्त कर दिया। आबिद पर प्रयागराज और कौशाम्बी में 30 मुकदमे दर्ज है। बसपा विधायक राजू पाल और अपने दुश्मनों को फसाने के लिए इस पर अपनी चचेरी बहन और ड्राइवर की हत्या का भी आरोप है। फिलहाल ये ज़मानत पर बाहर है।

आबिद ने अतीक़ के दम पर कई बडी वारदातों को अंजाम दिया है। हालांकि इसके दामाद को अतीक़ अहमद ने देवरिया जेल में पीटा था। जिसकी वजह से अतीक़ और आबिद में मन मुटाव चल रहा है। आबिद प्रधान का मकान ध्वस्त करने के बाद पीडीए की टीम मोहम्मद मुस्लिम उर्फ अकबर के गेस्ट हाउस पर कार्यवाही करेगी, क्योंकि ये भी अतीक़ गैंग से जुड़े हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!