बदायूं लोकसभा सीट से अब आदित्य यादव होंगे उम्मीदवार, पिता शिवपाल यादव ने उनके नाम का किया ऐलान

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Apr, 2024 09:47 AM

now aditya yadav will be the candidate

बदायूं: आगामी लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियां कर रहे है और चुनाव प्रचार कर रहे है। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव...

बदायूं (अश्वनी सिंह): आगामी लोकसभा चुनाव में अभी कुछ ही दिन बाकी रह गए है। सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियां कर रहे है और चुनाव प्रचार कर रहे है। पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके स्थान पर अब बदायूं लोकसभा सीट से उनके बेटे आदित्य यादव उम्मीदवार होंगे।

शिवपाल यादव ने आदित्य यादव के उम्मीदवार होने की घोषणा बिसौली विधानसभा क्षेत्र के अहमदगंज की चुनावी सभा में की। उन्होंने कहा कि ''यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है। फिर आदित्य यादव का नाम लिए बगैर ही बोले, चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अब तो बन गए हैं...पता है। इसके बाद सभा में मौजूद लोगों ने आदित्य यादव का नाम चिल्लाना शुरू कर दिया। आदित्य यादव जिंदाबाद के नारे भी लगे फिर शिवपाल सिंह यादव ने स्थिति स्पष्ट की।

PunjabKesari
नवरात्र में हो जाएगा उनका नामांकनः शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने कहा, देखिए, पहले तो लखनऊ से उनका ही नाम चला था। लेकिन खासतौर से युवाओं की मांग पर अब आदित्य यादव प्रत्याशी हो गए हैं। बहुत ही जल्दी नवरात्र में उनका नामांकन हो जाएगा। नवरात्रि में शुभ और अच्छा होता है।

यह भी पढ़ेंः UP Crime News: डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी घटना में एक अन्य युवक अनुज शर्मा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार बदमाश इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

​​​​​​​

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!