UP Crime News: डॉ. घनश्याम तिवारी हत्याकांड के आरोपी विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या

Edited By Pooja Gill,Updated: 08 Apr, 2024 09:37 AM

up crime news vijay narayan singh

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी घटना में एक अन्य युवक अनुज शर्मा बुरी तरह से घायल हो गया...

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में रविवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसी घटना में एक अन्य युवक अनुज शर्मा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, गंभीर हालत देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बाइक सवार बदमाश इस घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।

PunjabKesari
बता दें कि मृतक विजय नारायण सिंह घनश्याम तिवारी हत्याकांड का मुख्य आरोपी था और अभी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। रविवार को एक पार्टी के दौरान विजय नारायण सिंह को कुछ बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। मृतक पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह का भतीजा है और वर्तमान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चंदन नारायण सिंह का चचेरा भाई है।

PunjabKesari
यह पूरी घटना नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने की है। जहां नारायणपुर गांव का रहने वाले विजय नारायण सिंह की कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई। इसी दौरान झगड़ा काफी बढ़ गया और बाइक सवार बदमाशों ने विजय नारायण सिंह और उसके साथी को गोली मर दी। इस घटना में विजय नारायण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना में घायल दूसरे युवक अनुज शर्मा को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। मामले की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल, पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः Gorakhpur News: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, लखनऊ रेफर
गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी (सपा) की उम्मीदवार काजल निषाद की रविवार को तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। काजल के पति संजय निषाद ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उनको उच्च रक्तचाप और हृदय से संबंधित कुछ समस्याएं आ रही थीं। हम उन्हें लखनऊ ले जा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!