योगी कैबिनेट में शामिल नए मंत्रियों में आज होगा विभागों का बंटवारा

Edited By Deepika Rajput,Updated: 22 Aug, 2019 11:40 AM

new ministers in yogi cabinet

उत्तर प्रदेश में करीब ढाई साल पुरानी योगी सरकार में बुधवार को हुए पहले विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। वहीं आज यानि गुरुवार को नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री आवास पर देर रात विभागों को लेकर मंथन हुआ है।...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में करीब ढाई साल पुरानी योगी सरकार में बुधवार को हुए पहले विस्तार में 23 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। वहीं आज यानि गुरुवार को नए मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो सकता है। मुख्यमंत्री आवास पर देर रात विभागों को लेकर मंथन हुआ है। मंत्रियों को उनके काम के अनुसार विभाग दिया जाएगा।

बता दें कि, वर्ष 2022 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल के विस्तार में जातिगत समीकरणों के साथ ही विधायकों की प्रतिभा और कामकाज को तरजीह दी गई है। मंत्रिमंडल में 6 कैबिनेट, 6 स्वतंत्र प्रभार और 11 राज्यमंत्री शामिल किए गए हैं। सीएम योगी ने दावा किया कि उनकी सरकार जनहितकारी योजनाओं से आम जनता को लाभान्वित करने के लिए तकनीक का प्रयोग कर रही है और उनका समूचा मंत्रिमंडल एकजुटता के साथ प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगा। उनकी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए अनेक कदम उठाए हैं, जिनके परिणाम अब दिखने भी लगे हैं। उत्तर प्रदेश, केंद्र सरकार की कई फ्लैगशिप योजनाओं जैसे ‘पीएम आवास योजना', शौचालय निर्माण इत्यादि देश में प्रथम स्थान पर है।

लगभग ढाई साल के अंदर प्रदेश की कार्य संस्कृति बदल गई है और शासन-प्रशासन मिलकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ विकास के लिए सम्मिलित प्रयास कर रहे हैं। अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है। लगभग ढाई साल की इस अवधि में प्रयागराज कुंभ-2019, 15वां प्रवासी भारतीय दिवस, इन्वेस्टर्स समिट-2018 जैसे कई विशाल आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न कराए जा चुके हैं। कुंभ के सफल आयोजन से इसकी ब्रांडिंग में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। इससे देश-प्रदेश का सम्मान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा है।

कैबिनेट मंत्री पद की शपथ-
1.सुरेश राणा (विधायक थाना भवन शामली)
2.भूपेंद्र चौधरी (एमएलसी)
3.अनिल राजभर (विधायक-शिवपुर वाराणसी)
4. डॉ. महेंद्र सिंह (एमएलसी) 
5. राम नरेश अग्रिहोत्री (विधायक भोगांव)
6.कमला रानी वरुण (विधायक-घाटमपुर (सुरक्षित सीट)

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार-
1. डॉ.नीलकंठ तिवारी (विधायक-वाराणसी साउथ)
2. कपिलदेव अग्रवाल (विधायक-मुजफ्फरनगर शहर)
3. सतीश द्विवेदी (विधायक-इटवा, सिद्धार्थनगर)
4. अशोक कटारिया (एमएलसी)
5. श्रीराम चौहान (विधायक-धनघटा (सुरक्षित सीट)
6. रविंद्र जायसवाल (विधायक-वाराणसी नार्थ)

राज्यमंत्री-
1. अनिल शर्मा 
2. महेश गुप्ता
3. आनंद स्वरूप शुक्ला
4. गिर्राज सिंह धर्मेश
5. लाखन सिंह राजपूत
6. नीलिमा कटियार
7. चौधरी उदयभान सिंह 
8. चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय
9. राम शंकर सिंह पटेल
10. अजीत सिंह पटेल
11. विजय कश्यप


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!