टला बड़ा हादसा: बारिश के बाद 20 फीट धंस गई पॉश इलाके की सड़क, गड्ढे में उतरे सपा नेता तो मचा हड़कंप

Edited By Anil Kapoor,Updated: 08 Aug, 2026 08:14 AM

after the rain in agra the road in a posh area sank 20 feet

ताजनगरी आगरा के सबसे पॉश इलाकों में शुमार कमला नगर क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 6 बजे बारिश के बाद जलकल विभाग की पाइपलाइन में हुए लीकेज से सड़क के बीचों-बीच अचानक जमीन....

Agra News: ताजनगरी आगरा के सबसे पॉश इलाकों में शुमार कमला नगर क्षेत्र के कर्मयोगी एन्क्लेव चौराहे पर शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 6 बजे बारिश के बाद जलकल विभाग की पाइपलाइन में हुए लीकेज से सड़क के बीचों-बीच अचानक जमीन धंस गई। पलक झपकते ही वहां करीब 20 फीट गहरा और 10 फीट चौड़ा भयानक गड्ढा बन गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त वहां से कोई गाड़ी या स्कूली बस नहीं गुजर रही थी, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। नगर निगम और जलकल विभाग की नाकामी का विरोध करने के लिए सपा नेता नितिन कोहली अनोखे अंदाज में सामने आए। वे सीढ़ी लगाकर सीधे 20 फीट गहरे गड्ढे के भीतर उतर गए और इंची टेप से उसकी नापजोख करने लगे। प्रशासन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार ने ताजनगरी को गड्ढा नगरी बनाकर छोड़ दिया है। निर्माण की घटिया गुणवत्ता के चलते कभी भी किसी की जान जा सकती है।

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए जलकल विभाग के जीएम कुमार गौरव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गड्ढे का मुआयना किया। हालांकि, स्थानीय निवासियों में प्रशासनिक लापरवाही को लेकर भारी आक्रोश है।

लोगों का कहना है कि इसी सड़क पर पिछले एक महीने के भीतर सड़क धंसने का यह तीसरा मामला है। इससे महज 10 फीट की दूरी पर पहले भी सड़क धंस चुकी है। इस रास्ते से रोज दर्जनों स्कूल बसें और सैकड़ों गाड़ियां गुजरती हैं। इलाके के लोगों ने मांग की है कि प्रशासन केवल इस गड्ढे में मिट्टी भरकर खानापूर्ति न करे, बल्कि पूरी सड़क की गुणवत्ता की नए सिरे से जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!