बागपतः दिनदहाड़े नेशनल शूटर की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 21 Jul, 2019 06:40 PM

national shooter ruthlessly beating

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिनदहाड़े दबंगों का कहर देखने को मिला है। जहां रविवार को दिनदहाड़े नेशनल शूटर की दबंगों ने जमकर पिटाई की। वहीं इस किसी ने पिटाई की वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने से शासन और प्रशासन के बीच...

बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत में दिनदहाड़े दबंगों का कहर देखने को मिला है। जहां रविवार को दिनदहाड़े नेशनल शूटर की दबंगों ने जमकर पिटाई की। वहीं इस किसी ने पिटाई की वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने से शासन और प्रशासन के बीच अफरा तफरी मच गई। नेशनल शूटर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

घटना बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के जाट कॉलेज की है। यहां कक्षा-10 में पढ़ने वाले देवंश स्टेट लेवल की चैम्पियनशिप में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुका है। वह रविवार को शूटिंग की प्रैक्टिस करके वापस घर लौट रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। इस हमले में वो बुरी तरह से घायल हो गया।

घायल नेशनल शूटर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। इस घटना के बाद से नेशनल शूटर बुरी तरह से डरा सहमा हुआ है। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!