गाजियाबाद: सफाई कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Edited By Ramkesh,Updated: 22 Apr, 2021 02:32 PM

n ghaziabad the cleaning workers performed half heartedly

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।  नाराज कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष राहुल बालिमिकी ने बताया कि हमारे बहुत से कर्मचारी कोरोना काल...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाया है।  नाराज कर्मचारियों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी के जिला अध्यक्ष राहुल वाल्मीकि ने बताया कि हमारे बहुत से कर्मचारी कोरोना काल में जान गवा चुके है। उसके बावजूद भी नगर निगम और सरकार की तरफ से कोई भी मदद आज तक नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल में हमारे साथियों ने जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन किया जिसमें उनकी मौत हो गई है। कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुए है। बावजूद भी उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने बताया कि हमारी मांग नहीं नहीं मानी गई तो हम हड़ताल पर चले जाएगें।
PunjabKesari
राहुल वाल्मीकि ने बताया कि हमारी मांग है कि नगर निगम अपने खर्चे पर बीमार कर्मचारियों का इलाज कराए। साथ ही कोरोना से जिन कर्मचारियों की मौत हुई है। उन्हें 50 लाख सरकार मुआवजा दे। उन्होंने बताया कि सफाई की बात हो या फिर चुनाव ड्यूटी की बात हो तमाम जगहों पर कर्मचारियों को लगा दिया जाता है लेकिन कई ऐसे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित हुए है। या इस दौरान जिसकी मौत हो गई है आज तक किसी ने उनकी सुध नहीं ली है। जिससे नाराज लोगों ने अर्धनग्न होकर नगर निगम में प्रदर्शन किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!