मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी: मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला मरीज का यौन उत्पीड़न, आरोपी वार्ड बॉय राशिद गिरफ्तार

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Mar, 2022 12:58 PM

muzaffarnagar rape of mentally challenged female patient

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक वार्ड बॉय द्वारा 26 वर्षीय महिला मरीज का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र में बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक वार्ड बॉय द्वारा 26 वर्षीय महिला मरीज का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस ने अस्पताल के आरोपी वार्ड बॉय राशिद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (लज्जाभंग) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के पति द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक सोमवार को जब महिला का इलाज चल रहा था तो आरोपी ने महिला का यौन उत्पीड़न किया। महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है और उसे इलाज के लिए मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!