Edited By Ajay kumar,Updated: 06 Aug, 2023 08:06 PM

भमोरा के गांव नत्था गौटिया में चार साल की बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही पति और ससुरालियों को फंसाने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बरेली/भमोरा: भमोरा के गांव नत्था गौटिया में चार साल की बच्ची की हत्या उसकी मां ने ही पति और ससुरालियों को फंसाने के लिए की थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गले में पड़े काले धागे से गला कस दिया
पुलिस ने बताया कि गांव नत्था गौटिया निवासी कमलेश का पति दामोदर और ससुरालियों से चार साल से विवाद चल रहा था। एक महीने पहले वह अपने मायके आकर चली गई थी। 31 जुलाई की शाम को वह ससुराल आई और 1 अगस्त को चार साल की बेटी प्रियंका की हत्या कर दी। उसने प्रियंका के गले में पड़े काले धागे से उसका गला कस दिया था। इस मामले में दामोदर की शिकायत पर 2 अगस्त को कमलेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शुक्रवार देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वह दिल्ली जाने की फिराक में थी।

महिला को कोर्ट में पेश करने है के बाद जेल भेज दिया गया: पुलिस
पूछताछ में कमलेश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसके ससुरालीजन उसकी हत्या करना चाह रहे थे। उस पर सास, देवर व जेठानी ने तेजाब डालने का भी प्रयास किया था। आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया ने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश करने है के बाद जेल भेज दिया गया।