Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 24 Aug, 2023 02:09 PM

चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दे दिया, जिसको लेकर राजभर चर्चा में...
लखनऊ: चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिग को लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ऐसा बयान दे दिया, जिसको लेकर राजभर चर्चा में हैं। दरअसल, राजभर से चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैंडिंग को लेकर सवाल किया गया तो राजभर ने जवाब देते हुए चांद की जगह धरती पर ही चंद्रयान की लैंडिंग करा दी और भारतीय वैज्ञानिकों के सफल होने की कामनाएं कर डाली।

राजभर ने कहा कि मैं भारत के उन वैज्ञानिकों को धन्यवाद देता हूं जो दिन प्रतिदिन रिसर्च करके नई खोज कर रहे हैं। चंद्रयान 3 के लिए हम उनको बधाई देते हैं। चंद्रयान 3 के सकुशल धरती पर आने का जो समय है। आने के बाद उसका स्वागत पूरे देश को करना चाहिए। बता दें कि चंद्रयान 3 की लैंडिंग चांद पर होनी वाली है न कि धरती पर। उनका बयान स्लिप ऑफ टंग है या जानकारी के अभाव में उन्होंने यह बात कही, यह तो वही जानें, लेकिन उनके पर बयान को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

जानने योग्य है कि चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।