Edited By Imran,Updated: 18 May, 2023 04:33 PM

Modi government: केंद्रीय मंत्रालय में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय लिया गया अब उनके डिप्टी भी कानून मंत्रालय से हटा दिए गए हैं। एसपी सिंह बघेल को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल...
Modi government: केंद्रीय मंत्रालय में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पहले किरेन रिजिजू से कानून मंत्रालय लिया गया अब उनके डिप्टी भी कानून मंत्रालय से हटा दिए गए हैं। एसपी सिंह बघेल को राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री की सलाह पर राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल का विभाग भी बदल दिया है। अब वे कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के स्थान पर स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री होंगे।
अर्जुन मेघवाल बने कानून मंत्री
आपको बता दें कि कानून मंत्री के पद से किरेन रिजिजू को हटाया गया है और उनके जगह पर अर्जुन राम मेघवाल को कानून मंत्री बनाया गया है। किरेन रिजिजू बतौर केंद्रीय कानून मंत्री लगातार चर्चा में रहे और उन्होंने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।
पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है। अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया। वहीं, रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री के रूप में स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।