Mission 2024: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा से फूकेंगे 'मिशन-2024' का चुनावी बिगुल, कार्यकर्ताओं से करेंगे 'टिफिन पर चर्चा'

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Jun, 2023 07:57 AM

mission 2024  bjp president jp nadda will reach agra on saturday

Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को आगरा से लोकसभा चुनाव 2024 का अगाज करेंगे। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में मिली सफलता से भाजपाईयों की खुशी सातवें आसमान पर है। जिसको लेकर भाजपा नेता और पदाधिकारी अभी से...

Mission 2024: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को आगरा से लोकसभा चुनाव 2024 का अगाज करेंगे। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव 2023 में मिली सफलता से भाजपाईयों की खुशी सातवें आसमान पर है। जिसको लेकर भाजपा नेता और पदाधिकारी अभी से  मिशन 2024 के लिए जुट गए हैं। वहीं 'मिशन-2024' की कमान पहले ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने खुद संभाल रखी है। जेपी नड्डा सुबह 11.30 बजे आगरा पहुंचेगे।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत शनिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आगरा में करेंगे। आगरा के दयालबाग के एक रिसॉर्ट में शनिवार दोपहर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी में महा जनसंपर्क अभियान में 'टिफिन पर चर्चा' कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी संभावना है। वहीं इस कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष के साथ ही प्रदेश स्तर के तमाम पदाधिकारी, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

आपको बता दें कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के महा जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता तैयारी में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के '9 साल बेमिसाल' को लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम के तहत पीएम मोदी के नौ साल के कार्यकाल में शुरू की गईं जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया जा रहा है। इसमें केंद्रीय मंत्री, प्रदेश सरकार के मंत्री हर लोकसभा क्षेत्र में जाकर कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!