Edited By Harman Kaur,Updated: 20 Sep, 2023 03:44 PM

Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है....
Lucknow News: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह बिल महिलाओं को आरक्षण देने के इरादे से नहीं लाया गया है। बल्कि आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया है।

मायावती ने बुधवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में उनकी पार्टी शुरु से है और महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने वाले इस बिल के तत्काल प्रभाव से लागू करने की वकालत करती है। मगर सरकार का यह कहना है कि बिल के पारित होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बिल के मुताबिक, आने वाले 15-16 सालों में देश में महिलाओं को आरक्षण नहीं दिया जाएगा। इस बिल के पास होने के बाद इसे तुरंत लागू नहीं किया जा सकेगा।

ये भी पढ़ें....
- महिला आरक्षण बिल पर सपा सांसद Dimple Yadav ने कर दी ये बड़ी मांग, कहा- OBC और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए हो अलग कोटा
- प्रेमी के साथ 15 साल से पत्नी की तरह रह रही थी युवती, शादी से इनकार करने पर जहर खाकर दी जान
'जनगणना में काफी समय लगता है, इसके बाद ही यह बिल लागू होगा'
बसपा सुप्रीमो ने कहा कि सबसे पहले देश में जनगणना कराई जाएगी और इसके बाद सीटों का परिसीमन किया जाएगा। जनगणना में काफी समय लगता है। इसके बाद ही यह बिल लागू होगा। इससे साफ है कि यह बिल महिलाओं को आरक्षण देने के इरादे से नहीं लाया गया है बल्कि आगामी चुनाव से पहले महिलाओं को प्रलोभन देने के लिए लाया गया है।