UP राजनीति में मायावती का चैप्टर हो चुका क्लोज: सतीश महाना

Edited By Ajay kumar,Updated: 14 Jan, 2020 06:44 PM

mayawati s chapter closed in up politics satish mahana

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर के झकरकटी अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री महाना ने मीडिया से बात करते हुए बसपा की सुप्रीमो मायावती को आड़े हाथ लिया है। उन्हों...

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना कानपुर के झकरकटी अंतर्राज्यीय बस अड्डे पर एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां कैबिनेट मंत्री महाना ने मीडिया से बात करते हुए बसपा की सुप्रीमो मायावती को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि यूपी में मायावती का राजनीति का चैप्टर पूरी तरह क्लोज (बंद) हो चुका है। मायावती अपना नाम बनाये रखने के लिए इस तरह की बयान बाजी करती रहती हैं। वहीं मंत्री ने यह भी कहा कि जो चैप्टर उनका बंद हुआ है कृपया पत्रकार उसका नाम ना लें।
PunjabKesari
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने सीएए पर कहा कि जो लोग देश में अस्थिरता फैलाना चाहते है वो ऐसा कर रहे हैं। जबकि नागरिकता संशोधन कानून उन हिंदुओं को नागरिकता देने के लिए संविधान में शामिल किया गया है जिनके साथ पकिस्तान व बांग्लादेश में अत्याचार हो रहा है। जिनकी बहन-बेटियां वहां अपमानित हो रही हैं। जिनके पास  कोई मुद्दा व आधार नहीं है, जिनको जनता ने नकार दिया है।

जिन्होंने भ्रम से इतने सालों तक देश को चलाया है, जो जनता को रोटी, कपड़ा और मकान की जरूरतें भी पूरी करने में सक्षम नहीं रहें। वो आज जब सारी जरूरतें पूरी होने के बाद जब हमारा देश विश्व भर में अपनी पहचान बनाने जा रहा है तो उन्हें इससे जलन हो रही है। वो ही सीएए को लेकर लोगों में भ्रम फैला रहे हैं। परन्तु अब बहुत से लोग यह जान चुके हैं अब उनकी दुकानें इसमें भी बंद हो जाएंगी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!