जौनपुर में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर राजमिस्त्री की हत्या: शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर दोस्तों के बीच हुई थी कहासुनी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 17 Aug, 2022 01:16 PM

mason was beaten to death with an iron rod in jaunpur after drinking alcohol

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक राजमिस्त्री की रॉड से पीटकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है।

जौनपुर: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में एक राजमिस्त्री की रॉड से पीटकर हत्या किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। गाली गलौज हुई। फिर दोस्त ने लाठी डंडे व लोहे की रॉड से राजमिस्त्री दोस्त को खूब मारा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि संत रविदास नगर भदोही जनपद नई बाजार जाहिदपुर निवासी रामनरेश (50) की हत्या मंगलवार देर रात कर दी गयी। रामनरेश पेशे से राजमिस्त्री था और वह जौनपुर जिले में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में अपने मित्र विनोद गौतम के यहां आया था। कल देर रात खाने पीने के बाद रामनरेश और विनोद के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जो देखते ही देखते हाथापाई और मारपीट में बदल गयी।

विनोद ने रामनरेश को रॉड से इतना पीटा कि वह गंभीर हालत में लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पीआरबी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस रामनरेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं इलाज के लिए ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गांव में पहुंचकर घटना की जानकारी ली और पूछताछ के लिए ग्राम प्रधान समेत चार लोगों को कोतवाली लाया गया।

पुलिस की सूचना पर मृतक के पुत्र अनिल कुमार गौतम ने मड़ियाहूं कोतवाली पहुंचकर 4 लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और नामजद तीन अभियुक्तों विनोद, सोनी देवी व गीता देवी को गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!