Edited By Purnima Singh,Updated: 28 Feb, 2025 01:31 PM

उत्तर प्रदेश के आगरा की आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस सुर्खियों में बना हुआ है। मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर शेयर किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि मानव शर्मा के वीडियो में लगाए गए आरोपों का पत्नि...
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के आगरा की आईटी कंपनी के मैनेजर मानव शर्मा सुसाइड केस सुर्खियों में बना हुआ है। मानव ने सुसाइड से पहले वीडियो बनाकर शेयर किया। जिसमें उसने अपनी पत्नी को मौत का जिम्मेदार बताया है। हालांकि मानव शर्मा के वीडियो में लगाए गए आरोपों का पत्नि निकिता ने खंडन किया है। इस केस को एक नया मोड़ देते हुए पत्नी निकिता शर्मा ने अपना बयान दिया है।
मानव पहले भी कर चुका सुसाइड की कोशिश - पत्नि
निकिता ने भी एक वीडियो जारी कर कहा कि मानव द्वारा लगाए गए आरोप मेरा पास्ट था, वो शादी के पहले की बात है, शादी के बाद ऐसा कुछ नहीं था। मानव ने खुद को नुक्सान पहुंचाने की कोशिश की। इससे पहले भी एकबार मैंने खुद फंदा काटकर उसे फांसी लगाने से रोका था। इस बार जब उसने फांसी लगाई तो उस समय मैं अपने मायके में थी। आप लोग मेरी भी सुनो।
'मानव शराब पीकर मारपीट करता था'
इस मामले में निकिता ने मानव पर आरोप लगाते हुए कहा कि मानव शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। जिसकी जानकारी निकिता ने मानव के माता-पिता को भी दी थी। जिसपर मानव के माता-पिता का कहकना था कि ये पती- पत्नी का आपसी मैटर है, वो ही इसे सुलझाएं।
'मानव के सुसाइड की जानकारी पूरी फैमिली को दी'
निकिता का कहना है कि, जिस समय मानव की डेथ हुई, उसी दिन मैंने उसकी बहन को बोला था कि वो फांसी लगा रहा है, आप लोग कुछ करो... तो उसकी बहन ने बोला कि आप सो जाओ कुछ नहीं होगा। फिर मैंने उसके पापा को भी मैसेज किया पर किसी ने नहीं सुनी। उसके घरवालों ने मेरे साथ बदतमीजी की और धक्के देकर मुझे घर से निकाल दिया।
निकिता ने कहा- “मेरे पति ने सुसाइड कर लिया है। वो मुझे घर पर छोड़कर गए थे। मैंने उनका वीडियो देखा है। जो मुझपर आरोप लगाए हैं वो एक पास्ट था। जो भी चीजें थी वो शादी के पहले की थी। बाद में ऐसा कुछ नहीं था। उन्होंने एक बार, दो बार, तीन बार खुद को हार्म किया। फांसी लगाने की बार-बार कोशिश की। मैंने ही फंदा काटा। उन्होंने अपना हाथ काटने की भी कोशिश की थी। फिर मैं उनको आगरा लेकर आई थी। वो मुझे ख़ुशी- ख़ुशी घर छोड़कर गए थे और उसी रात उन्होंने फांसी लगा ली।”
'मर्द बेचारे बहुत अकेले हैं'
गौरतलब हो कि मानव शर्मा का सुसाइड वीडियो 6 मिनट 57 सेकेंड का है। वायरल वीडियो में मानव कई बार भावुक दिखे। मानव द्वारा बनाए गए अपने 'आखिरी वीडियो' में वह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं तो चला जाऊंगा, मर्दों का सोचो, मर्दों के बारे में कोई तो बात करे, बेचारे बहुत अकेले हैं। इसके बद वो फांसी पर झूल जाते हैं। अपनी फैमिली से मानव ने माफी मांगते हुए कहा, 'पापा सॉरी, मम्मी सॉरी, अक्कू सॉरी...अब मैं विदा ले रहा हूं।'