श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नोएडा में ‘महापंचायत', 'भाजपा नेताओं का प्रवेश बंद' का लगा बैनर

Edited By Imran,Updated: 21 Aug, 2022 03:39 PM

mahapanchayat  in noida in favor of shrikant tyagi

उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में रविवार को यहां त्यागी समुदाय के लोगों ने ‘महापंचायत' की।

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित एक सोसाइटी में एक महिला से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में रविवार को यहां त्यागी समुदाय के लोगों ने ‘महापंचायत' की। स्थानीय लोगों के आह्वान पर गेझा गांव के रामलीला मैदान में सुबह लगभग 10 बजे महापंचायत शुरू हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ से समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। गेझा गांव के प्रवेश द्वार पर लगे एक बैनर पर लिखा था, ‘‘हमारे गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं का प्रवेश बंद है।'' 

गौरतलब है कि त्यागी को नौ अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। त्यागी ने दावा किया था कि वह भाजपा का पदाधिकारी है लेकिन पार्टी ने उसके साथ कोई भी संबंध होने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में पुलिसकर्मियों और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सांसद एवं भाजपा नेता महेश शर्मा के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। ऐसा कहा जा रहा है कि त्यागी समुदाय के लोग श्रीकांत त्यागी प्रकरण के वक्त शर्मा के बर्ताव से खुश नहीं है। महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग कार, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर से पहुंचे हैं जिसे देखते हुए नोएडा में कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!