15 hours ago
17 hours ago
19 hours ago
20 hours ago
21 hours ago
1 day ago
2 days ago
Thursday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
अब लखनऊ के इस नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
Edited By Harman Kaur,Updated: 01 May, 2024 05:14 PM
दिल्ली के बाद लखनऊ के स्कूल को एक ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है.....
लखनऊ: दिल्ली के बाद लखनऊ के स्कूल को एक ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। धमकी भरा ईमेल मिलने से स्कूल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। पुलिस ने स्कूलों में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड के साथ जांच शुरू कर दी है। क्या कहती है पुलिस? मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह ने कहा कि साइबर टीम इसपर काम कर रही है। मामले में एटीएस और एसटीएफ भी जांच कर रही है। थाना पीजीआई के वृंदावन में एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में ईमेल के जरिए बम की सूचना दी गई थी। जिसके बाद बम स्क्वायड के साथ पुलिस ने पूरे स्कूल को चेक कराया है। सूचना फर्जी पाई गई है। मामले की जांच की जा रही है। आज ही दिल्ली NCR के 100 स्कूलों को दी गई बम से उड़ाने की धमकी बता दें कि आज बुधवार को ही दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद डीपीएस स्कूल और कई अन्य स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। धमकी भरा ईमेल मिलने से स्कूलों में हड़कंप मच गया। साथ ही दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को खाली करवा दिया गया। पुलिस ने स्कूलों में बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और फायर ब्रिगेड के साथ जांच की, लेकिन पुलिस को कुछ नहीं मिला। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि“कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। ऐसा प्रतीत होता है कि यह अफवाह है। हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे घबराएं नहीं और शांति बनाए रखें।” वहीं, दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में बम की सूचना की धमकी के बाद गाजियाबाद के डीपीएस सिद्धार्थ विहार स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के पेरेंट्स अपने बच्चो को स्कूल लेने पहुंचे। पेरेंट्स का कहना है कि स्कूल की तरफ से मेसेज किया गया कि वैसे तो सब ठीक है, लेकिन आप चाहे तो एहतियातन बच्चे को स्कूल से लेकर जा सकते है। वहीं, गाजियाबाद के वैशाली से सेक्टर एक स्थित फादर एंगल स्कूल को खाली कर लिया गया है। क्योंकि इसकी दूसरी ब्रांच नोएडा को बम से उड़ाने की मेल आई थी। इसके साथ-साथ आसपास के स्कूलों को भी खाली कराया जा रहा है। इस समय पूरे एनसीआर सहित गाजियाबाद में पेरेंट्स अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल की तरफ दौड़ लगा रहे हैं। पूरे गाजियाबाद में इस समय बच्चों को लेकर अफरातफरी का माहौल है।
CAD $
10/09/2026 04:30 IST
USD $
AUD $
NZD $
EUR €
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यापार में कोई भी निर्णय जल्दबाज़ी में न लें। पैसों के
वृष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। माता-पिता के साथ मिलकर किसी खास विषय पर चर्चा कर सकते हैं।
मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करनी होगी।
कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। बच्चों को अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करने की ज़रुरत है।
सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। वैवाहिक जीवन में कोई भी निर्णय अकेले न लें। घर का कोई
कन्या राशि वालों आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। व्यापार से जुड़ी कोई परेशानी है तो घर के बड़ों से बात करना
तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहेगा। आपके रुके हुए काम पिता की सहायता से पूरे हो सकते हैं। व्यापार करने
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है।
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भाई-बहन से सहयोग मिल सकता है।
मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज अपना मन फालतू के कामों में न लगाएं। किसी करीबी से
कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज किसी की बातों में न आएं। पैसों का निवेश करने का
मीन राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। धार्मिक कार्यों में
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes