Love Jihad का अनोखा मामला! किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया मुस्लिम युवक, 6 साल से पहले बड़ी बहन के साथ की थी शादी

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Jun, 2023 09:45 AM

love jihad case with two sisters in aligarh

Love Jihad: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 2 बहनों के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव....

(अर्जुन वार्ष्णेय)Love Jihad: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में 2 बहनों के साथ लव जिहाद का मामला सामने आया है। विशेष समुदाय का युवक नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। आरोपी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। लड़की की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया है। आरोपी नाबालिक लड़की की बड़ी बहन को भी आरोपी युवक 6 साल अपने साथ रखे हुए था।

PunjabKesari

मिली जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी के नेता विनय वार्ष्णेय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरा मामला लव जिहाद का है। एक कारखाने में काम करने वाली गरीब लड़की को युवक बहला-फुसलाकर पति से तलाक करने के बाद अपने साथ ले गया। इस दौरान उसने लड़की के दोनों बच्चों को अपनाने की भी बात कही। उसके बाद उसे धर्म परिवर्तन कराने के लिए मजबूर किया गया। जिसके बाद लड़की को एक बच्चा भी पैदा हो गया। इसके बाद उसने धर्म परिवर्तन करने को कहा। जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसे छोड़कर उसकी छोटी बहन के पीछे पड़ गया। जिससे लड़की का पूरा परिवार परेशान हो गया।

PunjabKesari

पीड़ित लड़की ने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी बहन कारखाने में काम करती थी और लड़का भी वहीं पर काम करता था। वह मेरी बहन के साथ निकाह करना चाहता था, धर्म परिवर्तन कराना चाहता था, मेरी बहन ने मना कर दिया तो उसकी 10 महीने की बच्ची छोड़ कर वह मेरे पीछे पड़ गया। वह मेरे से निकाह करना चाह रहा था, मेरा धर्म परिवर्तन कराना चाह रहा था, मेरे विरोध करने पर मेरे साथ जबरदस्ती कर रहा था और साथ-साथ मारपीट कर रहा था। इसके बाद मैंने उसे साफ मना कर दिया और कहा कि मैं अपनी मम्मी के साथ रहूंगी।

PunjabKesari

पीड़ित लड़की की मां ने जानकारी देते हुए बताया है कि पहले तो उसने मेरी बड़ी बेटी को रखा 6 साल अपने साथ, बेटी पर दो बच्चे है, तीसरा और 10 महीने की लड़की है। अब वह मेरी छोटी बेटी को ले गया, 10 दिन में आया है, अब वह बेटी से कह रहा था हम तुम्हें मुसलमान बना कर रखेंगे। हम ने मना कर दिया हम हिंदू हैं और हिंदू से शादी करेंगे। पीड़िता की मां ने बताया कि वह हमारी बड़ी लड़की के साथ 6 साल से रह रहा है जिससे उसे एक लड़की पैदा हो गई है। आरोपी का नाम जावेद है और काम कट्टी घर में करता है। मेरी बेटी कारखाने में काम करती थी और वह कारखाने में आता जाता था। आरोपी भुजपुरा का रहने वाला है। पीड़ित लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद लड़की को बरामद कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!