UP Exit Poll 2022: स्‍वतंत्र देव सिंह का दावा- कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यूपी में एक बार फिर कमल खिलेगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 08 Mar, 2022 10:18 AM

lotus will bloom once again in up due to hard work of workers

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण का मतदान समाप्त हो जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सोमवार को दावा किया कि प्रदेश में फिर एक बार भाजपा सरकार बनाने जा रही है।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान में स्‍वतंत्र देव सिंह ने कहा, ''विधानसभा चुनाव में पार्टी के सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने पूर्ण समर्पण के साथ बिना रुके, बिना थके, सतत परिश्रम किया है, उनके परिश्रम से प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलने जा रहा है।'' सिंह ने अंतिम चरण के मतदान के बाद जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए लोकतंत्र के उत्सव में योगदान देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

उल्लेखनीय है कि 403 विधानसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान संपन्न हुआ जिसके आखिरी सातवें चरण में नौ जिलों की 54 सीटों पर सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदाताओं ने मतदान किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!