मेरठ में दी तेंदुए ने दस्तक; आंगन में सो रहे बच्चे को पैर पकड़कर खींचा...मां के जागने पर भागा, गांव में फैली दहशत

Edited By Pooja Gill,Updated: 10 Sep, 2024 12:21 PM

leopard knocked in meerut a child sleeping

Meerut News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भेड़िए, तेंदूए, बाघ और सियार जैसे जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है। अब तक ये खुंखार जानवर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है। इसी बीच अब मेरठ में भी तेंदुए ने दस्तक दे दी है...

Meerut News: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों भेड़िए, तेंदूए, बाघ और सियार जैसे जंगली जानवरों ने आतंक मचा रखा है। अब तक ये खुंखार जानवर कई लोगों को अपना शिकार बना चुके है। इसी बीच अब मेरठ में भी तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि तेंदुए ने घर के आंगन में सो रहे दस साल के बच्चे को खींचने की कोशिश की है। शोर सुनकर बच्चे की मां जाग गई तो तेंदुआ वहां से भाग गया।

तेंदुए ने की पैर पकड़कर बच्चे को खींचने की कोशिश
यह पूरा मामला मेरठ से सटे हस्तिनापुर क्षेत्र के गांव लतीफपुर का है। गांव वालों का दावा है कि रात करीब 11 बजे उनके गांव में तेंदुआ पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि घर के आंगन में सो रहे दस साल के बच्चे गुरचरण को तेंदुए ने खींचने की कोशिश की। बच्चे की मां के जागने पर तेंदुआ भाग गया। लतीफपुर के कंकरखेड़ा मोहल्ले में रहने वाली सोनी कौर ने बताया कि सोमवार रात वह चारपाई पर लेटीं थीं। उनके पास ही दूसरी चारपाई पर उनका बेटा गुरचरण(10) सो रहा था। तभी एक तेंदुआ उनके घर में पहुंच गया। तेंदुए ने पैर पकड़कर बच्चे को खींचने की कोशिश की।

तेंदुए की तलाश में जुटे गांव वाले
जब तेंदुए ने बच्चे को पैर से पकड़कर खींचने की कोशिश की तो बच्चा रोने लग गया। आवाज सुनकर उसकी मां जाग गई और शोर मचा दिया। तभी तेंदुआ भाग गया और आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। कुछ ही देर में पूरे गांव में तेंदुआ आने की खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। हालांकि, वन विभाग के अधिकारी भी जानकारी पर पहुंचे, लेकिन उन्हें तेंदुए के पंजों के निशान नहीं मिले। तेंदुए की दस्तक से गांव में दहशत फैल गई है। सभी गांव वाले मिलकर तेंदुए की तलाश कर रहे है। पास के गांव में भी लोग सतर्क हो गए है।

यह भी पढ़ेंः Pilibhit News: खेत की रखवाली करने गया था किसान, खून से लथपथ मिला शव.... बाघ के हमले से ग्रामीण की मौत!
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के माधोटांडा थाना क्षेत्र में सोमवार को खेत की रखवाली करने गए एक ग्रामीण की बाघ के हमले में मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बाद में ग्रामीण का खून से लथपथ शव मिला। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।






 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!