कुशीनगर: महापरिनिर्वाण स्थली पहुंचे PM मोदी, भगवान बुद्ध के किए दर्शन

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 16 May, 2022 06:06 PM

kushinagar pm modi reaches mahaparinirvana site will

लुंबनी से लौटकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक पीएम का स्वागत करने पहुंचे है। पीएम मोदी महात्मा बुद्ध...

कुशीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध के नेपाल स्थित जन्मस्थान लुंबनी से भारत में बुद्ध के परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर वापस पहुंच गये।  प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर द्वारा शाम को लगभग पांच बजे लुंबनी से कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने उनकी अगवानी की। हवाईअड्डे से मोदी सड़क मार्ग से भगवान बुद्ध के मुख्य महापरिनिर्वाण स्तूप पहुंचे। स्तूप पर उन्होंने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर उन्हें चीवर समर्पित किया और बौद्ध भिक्षुओं को संघदान किया।

 

इसके बाद पीएम मोदी करीब 3 घंटे तक लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर रुकेंगे। पीएम मोदी सीएम आवास पर डिनर के माध्यम से योगी सरकार की राह और सुगम बनाने का संदेश देंगे। साथ ही मंत्रियों को सुशासन का मन्त्र भी देंगे।

गौरतलब है कि इससे पहले सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दिल्ली से कुशीनगर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री मोदी नेपाल स्थित लुंबनी के लिये हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुये थे। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लंबुनी में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर वह कुशीनगर लौटे। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!