mahakumb

'अखिलेश को भाजपा का फोबिया हुआ...', केशव प्रसाद ने कहा- 2047 तक यूपी की सत्ता में मुलायम सल्तनत का कोई CM नहीं बनेगा

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Feb, 2025 10:02 PM

keshav prasad said no cm of mulayam sultanate will be in power in up till 2047

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया है कि 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता पर मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का कोई वारिस सत्ता में नहीं आएगा।

Etawah News: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर बड़ा हमला करते हुए दावा किया है कि 2047 तक उत्तर प्रदेश की सत्ता पर मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का कोई वारिस सत्ता में नहीं आएगा। इटावा में केंद्रीय बजट 2025 पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा है कि सपा प्रमुख प्रमुख अखिलेश यादव को भाजपा का फोबिया हो गया है वो 2027 में सत्ता में आने का सपना देख रहे है लेकिन मैं दावे से कह सकता हूं कि 2047 तक मुलायम सिंह यादव की सल्तनत का कोई भी व्यक्ति उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बन सकता।

सपा मुखिया हर समय अनहोनी की कल्पना करते रहे...
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा प्रमुख महाकुंभ के बजट पर अनर्गल प्रलाप की जगह उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का सही तरह से आकलन करें। उन्हें दृष्टि और मानसिक दोष है। उससे छुटकारा पाने के लिए अच्छे डॉक्टर से दवा लें। महाकुंभ का आयोजन बहुत शानदार तरीके से हो रहा है। बीच में एक दुर्घटना जरूर हुईl उसका हम सबको दुख है। सपा मुखिया हर समय अनहोनी की कल्पना करते रहे। उन्हें कोई मुद्दा मिल जाए। इस बार महाकुंभ में देश-प्रदेश से ही नहीं, बल्कि दुनिया से लोग आ रहे हैं। आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब आ रहा है।

अखिलेश यादव सत्ता की मलाई बहुत खा चुके हैं
मौर्य ने कहा कि यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद होने के नाते अखिलेश यादव वीआईपी ढंग से डुबकी लगा आए। वह हर दिन कोई न कोई जहरीला बयान देते हैं, जिससे माहौल खराब हो जाए। यूपी की जनता और साधु-संतों को धन्यवाद देता हूं, जिनके कारण महाकुंभ की सफलता की चारों तरफ गाथा गाई जा रही है। 2025 महाकुंभ के साथ हम लोग 2031 में होने वाले अर्ध कुंभ की तैयारी शुरू कर चुके हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव सत्ता की मलाई बहुत खा चुके हैं। अभी आगे आने वाले समय में इनका भविष्य नहीं है। जो हमने कहा था, उससे अच्छा करने का प्रयास किया। भीड़ की वजह से थोड़ी बहुत तो परेशानी हुई है। लेकिन, अभी भी महाकुंभ में जाने वालों का तांता लगा हुआ है। महाकुंभ से लगभग तीन लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था का उछाल आया है। ऐसा आकलन अर्थशास्त्रियों का है।

अखिलेश की सरकार में थाना पुलिस नहीं बल्कि सपा के गुंडे-माफिया और दंगाई चलाते थे
उन्होंने आगे कहा कि अखिलेश यादव के बयान पर इटावा वाले हंसते थे, क्योंकि जब उनकी सरकार थी तो थाना पुलिस नहीं चलाती थी, बल्कि सपा के गुंडे-माफिया और दंगाई चलाते थे। आज थाने को थानेदार चलाता है, जिले को एसपी चलाता है। प्रदेश को सरकार चलाती है। लेकिन, सपा की सरकार के समय सैफई पूरे प्रदेश में गुंडागर्दी करवाता था। सपा के कार्यकाल को देखने पर सब कुछ साफ हो जाएगा। हम 2014, 2017, 2019 और 2024 भी जीते। उनका नंबर 2047 के बाद आएगा।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!