विपक्ष के आरोपों पर बोले केशव मौर्य- उनकी सलाह की जरुरत नहीं, जिनके हाथ राम भक्तों के खून से रंगे

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 Jun, 2021 06:13 PM

keshav maurya said on the allegations against ram mandir trust

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विपक्ष अनर्गल अलाप कर रहा है। अगर जरुरत पड़ी तो जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी...

लखनऊः श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर चल रहे विवाद पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी है। उनका कहना है कि विपक्ष अनर्गल अलाप कर रहा है। अगर जरुरत पड़ी तो जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमें उन लोगों से सलाह की जरुरत नहीं है जिनके हाथ राम भक्तों के खून से रंगे हैं। ट्रस्ट आरोपों की जांच कर रहा है। अगर कोई भी दोषी होगा तो उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस पर डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि विपक्ष के कुछ लोग राम जन्मभूमि को बदनाम करने के लिए कोई मौका छोड़ने से नहीं हिचकिचाते। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में शर्मा ने कहा, " इस बारे में आधिकारिक जवाब (भूमि की खरीद में कथित भ्रष्टाचार का) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी देंगे। मैं एक लाइन में कहूंगा कि विपक्ष में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्हें राम जन्मभूमि का कोई भी प्रकरण में बिलकुल भी सुहाता नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!