Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Nov, 2023 12:11 AM

उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने खुशियों को मातम में बदल लिया। सड़क हादसे में बाइक सवार पीएसी जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया।
Kanpur Dehat, (फरदीन खान): उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार के कहर ने खुशियों को मातम में बदल लिया। सड़क हादसे में बाइक सवार पीएसी जवान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से जहां परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं साथी पीएसी जवानों में भी मायूसी छा गई। घटना पर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

दरअसल, यह घटना यूपी जनपद कानपुर देहात रसूलाबाद क्षेत्र के रूरा रसूलाबाद मार्ग की है। जहां कन्नौज जनपद के असालतनगर छिबरामऊ निवासी पीएसी जवान विनीत कुमार बाइक से अकबरपुर अपनी ससुराल आ रहे थे। असालतनगर से अभी रसूलाबाद क्षेत्र के रूरा रसूलाबाद मार्ग पर पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे पीएसी जवान विनीत की दर्दनाक मौत हो गई।

बता दें कि विनीत का विवाह इसी वर्ष 22 फरवरी को अकबरपुर के गांधी नगर की अंजली पुत्री जय चन्द के साथ हुआ था। सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। पुलिस ने मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है।