राजस्थान के राज्यपाल का UP दौरा: कलराज मिश्र 25 सितंबर को आएंगे देवरिया, गोरखपुर और कुशीनगर

Edited By Mamta Yadav,Updated: 22 Sep, 2022 11:33 PM

kalraj mishra will visit deoria gorakhpur and kushinagar on september 25

राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के संक्षिप्त प्रवास पर आयेंगे। देवरिया शहर में करीब तीन घंटे तक रुकने का उनका कार्यक्रम है।

देवरिया: राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र 25 सितंबर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर के संक्षिप्त प्रवास पर आयेंगे। देवरिया शहर में करीब तीन घंटे तक रुकने का उनका कार्यक्रम है।              

राज्यपाल के निजी सहायक विवेक शुक्ला ने गुरुवार को बताया कि मिश्र आगामी रविवार को गोरखपुर पहुंचेंगे। जहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद वह दिन में 3:30 बजे सड़क मार्ग से चलकर करीब 4:30 बजे देवरिया पहुंचेंगे। देवरिया में राज्यपाल मिश्र लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह में स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह सायं सात बजे कुशीनगर के लिये प्रस्थान कर जायेंगे।       

गौरतलब है कि राज्यपाल मिश्र देवरिया सदर सीट से भाजपा के सांसद रहे हैं। संसद में देवरिया सीट का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने केन्द्र सरकार में बतौर कैबिनेट मंत्री सेवायें दीं। उनके आगमन को देखते हुए यहां जिला प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किये हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!