अयोध्या विवाद में कूदे UP के मंत्री, आदित्य ठाकरे के बाबर वाले बयान पर पलटवार... विरासत की जंग पर उठाए बड़े सवाल

Edited By Anil Kapoor,Updated: 12 Jul, 2026 02:49 PM

yogi government s cabinet minister hits back at aditya thackeray s statement

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और गड़बड़ियों को लेकर आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे का जो बयान है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री...

Prayagraj News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुए राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी और गड़बड़ियों को लेकर आदित्य ठाकरे के बयान पर योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पलटवार करते हुए कहा कि आदित्य ठाकरे का जो बयान है वो दुर्भाग्यपूर्ण है। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा है कि आदित्य ठाकरे और उनके पिता उद्धव ठाकरे को महाराष्ट्र की जनता ने नकार दिया है। 

ये भी पढ़ें:- 3 अज्ञात लोग, लाखों का ऑफर और... स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को फंसाने की बड़ी साजिश, अब HC पहुंचा मामला

उन्होंने कहा है कि शिवसेना के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे ने हिंदुत्व की अलख जगाई थी। लेकिन उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे आज अपने स्वार्थ के लिए राम मंदिर पर सवाल उठाने वाले लोगों की ही गोद में जाकर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा है कि आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को यह साबित करना पड़ रहा है कि उनके पास बाला साहेब ठाकरे की विरासत है और वह बाला साहब ठाकरे के ही वंशज हैं। आज आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को खुद को साबित करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाने पड़ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:- 2006 का वो हलफनामा याद है? CM योगी का कांग्रेस-सपा पर बड़ा प्रहार, कांवड़ यात्रा रोकने वालों को भी दी कड़ी चेतावनी

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि आज हिंदुस्तान की तरक्की और प्रगति चाहने वाला देश का नागरिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा है कि गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक बीजेपी को मिल रही सफलता इस बात का प्रमाण है। गौरतलब है कि आदित्य ठाकरे ने भाजपा पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा अब बाबर जनता पार्टी बन गई है और आरोप लगाया कि पार्टी इस कथित लूट व नीट जैसे घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए भाजपा समान नागरिक संहिता का मुद्दा उठा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!