जौनपुरः जिला जेल में मिले 9 कोरोना संक्रमित, मचा हड़कंप

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 03 Aug, 2020 08:17 AM

jaunpur 9 coronas found in district jail infected stirred up

उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला जेल में रविवार को नौ और बंदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  प्रभारी जेल अधीक्षक राज कुमार...

जौनपुरः उत्तर प्रदेश की जौनपुर जिला जेल में रविवार को नौ और बंदियों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।  प्रभारी जेल अधीक्षक राज कुमार ने बताया कि जेल में नौ और बंदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी को कोविड एल-वन हास्पिटल भेजा जा रहा है। इस दौरान इनके संपकर् में आए लोगों का भी टेस्ट कराया जाएगा।

गौरतलब है कि इससे पहले तीन बंदी कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जो इलाज के बाद स्वस्थ हो गए। जिले में तेजी से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है और इनकी संख्या बढ़कर 2136 हो गयी है । राहत की बात यह रही कि अभी 1127 मरीज ठीक हो चुके हैं ,जिले में अभी 976 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!