जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के इशारे पर महंत नरसिंहानंद की हत्या को आया था जान मोहम्मद, गिरफ्तार

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 17 May, 2021 03:06 PM

jahan mohammed arrested for killing mahant narasimhanand at the behest of

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद की हत्या के लिए आए जान मोहम्मद नाम के बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

नई दिल्ली/गाजियाबादः उत्तर प्रदेश गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत नरसिंहानंद की हत्या के लिए आए जान मोहम्मद नाम के बदमाश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2 पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया है।

बता दें कि मसूरी थाना क्षेत्र के डासना देवी मंदिर के महंत नरसिंहानंद हैं जो कि एक विशेष जाती समुदाय के निशाने पर हमेशा रहते हैं। यही कारण भी रहा कि उन्हें पूर्व में भी पीसीआई से भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। हालांकि एहतियातन मंदिर के महंत को पीएसी की एक बटालियन सुरक्षा में तैनात कर दी गयी है। वहीं दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी जम्मू कश्मीर का रहने वाला है  और जैश ए मोहम्मद आतंकी संगठन के इशारे पर महंत की हत्या करने के लिए आया था।

इस बाबत महंत नरसिंहानंद ने भी साफ लफ्जों में कहा है कि वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। जिसको भी मारना है आ जाये मैं पूरी तैयारी से इंतजार कर रहा हूं।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!