यूपी में पहले अवैध हथियार बनते थे, अब सेना के लिए मिसाइलें बन रही हैं: शाह

Edited By Imran,Updated: 02 Mar, 2022 05:36 PM

illegal weapons were made in up now missiles are being made for the army

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले लोगों को मारने और डराने के लिए अवैध हथियार बनते थे, लेकिन आज यहां गोले और मिसाइलें बन रही हैं। शाह का इशारा परोक्ष तौर पर राज्य में बनने वाले रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर की ओर था।

चंदौली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले लोगों को मारने और डराने के लिए अवैध हथियार बनते थे, लेकिन आज यहां गोले और मिसाइलें बन रही हैं। शाह का इशारा परोक्ष तौर पर राज्य में बनने वाले रक्षा औद्योगिक कॉरिडोर की ओर था। 

शाह ने यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार बनाए जाते थे, जिनका इस्तेमाल लोगों को मारने या डराने के लिए किया जाता था। आज यहां गोले और मिसाइल बन रहीं हैं, जिनका इस्तेमाल भारत की रक्षा के लिए किया जाता है। भाजपा सरकार में यह बदलाव आया है।'' भाजपा के मौजूदा विधानसभा चुनाव जीतने का विश्वास जताते हुए शाह ने कहा, ‘‘मैं उत्तर प्रदेश की लगभग 150 (विधानसभा) सीटों पर गया हूं और हर जगह चुनावी मिजाज देखा है। चुनाव के पांच चरणों में, सपा और बसपा का सफाया हो जाएगा और लोग भाजपा सरकार बनाने के लिए काम कर रहे हैं। अब, आपको (सीटों की) संख्या को 300 से ऊपर ले जाने के लिए वोट देना होगा।'' 

शाह ने कहा, ‘‘गंगा नदी के तट पर मैं कहता हूं कि उत्तर प्रदेश में अगर 1-2 बाहुबली बचे भी हैं, तो 10 मार्च के बाद उन्हें भी जेल भेजा जाएगा। प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति में सुधार हुआ है।'' उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न उपलब्धियां भी गिनाईं। चंदौली में सातवें चरण में सात मार्च को मतदान होगा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!