Edited By Ajay kumar,Updated: 20 Jul, 2022 05:03 PM

अपने बड़बोले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बयानबाजी की है। इस बार उन्होंने सिर्फ अखिलेश यादव को ही नहीं बल्कि सपा, बसपा, कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है। राजभर ने समाजवादी पार्टी,...
जौनपुरः अपने बड़बोले बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर बयानबाजी की है। इस बार उन्होंने सिर्फ अखिलेश यादव को ही नहीं बल्कि सपा, बसपा, कांग्रेस को भी निशाने पर लिया है। राजभर ने समाजवादी पार्टी, बसपा और उनकी खुद की पार्टी सुभासपा को भाजपा की बी टीम बताया है।
जीएसटी से सिर्फ राजनीति करने वालों को कष्ट हो रहा
बुधवार को किसी कार्यक्रम में जौनपुर पहुंचे राजभर ने कहा कि आटा, पनीर, दही जैसी साधारण वस्तुओं पर लगने वाली जीएसटी से सिर्फ राजनीति करने वालों को कष्ट हो रहा है। जनता को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। अगर जनता को फर्क पड़ता तो वह वोट देकर भाजपा की सरकार नहीं बनाती।
अगर अखिलेश उन्हें तलाक दे दें तो..
राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव लगातार उनकी अपेक्षा करते हैं। ना मीटिंग में बुलाते हैं ना प्रेसवार्ता में ही उनको साथ लेते हैं। राष्ट्रपति चुनाव में भी उनसे कोई चर्चा नहीं की गई। भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू ने उनसे वोट मांगा तो उन्होंने वोट दे दिया। अगर अखिलेश यादव उन्हें तलाक दे दें तो वह उनका साथ छोड़कर नए गठबंधन की ओर चले जाएंगे।