हिंदी फिल्मों की अदाकारा फर्रुख जाफर का निधन... आज अंत्येष्टि, 'उमराव जान' और 'गुलाबो सिताबो' जैसी फिल्मों में किया था काम

Edited By Umakant yadav,Updated: 16 Oct, 2021 10:42 AM

hindi film actress farrukh jaffer passes away funeral today

हिंदी फिल्‍मों की मशहूर अदाकारा फर्रुख जाफर (89) का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। फर्रुख ने रेखा अभिनीत फिल्म ''उमराव जान'' से लेकर अमिताभ बच्चन अभिनीत ''गुलाबो सिताबो'' तक में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था। अभिनेता फर्रुख जाफर के...

लखनऊ: हिंदी फिल्‍मों की मशहूर अदाकारा फर्रुख जाफर (89) का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। फर्रुख ने रेखा अभिनीत फिल्म 'उमराव जान' से लेकर अमिताभ बच्चन अभिनीत 'गुलाबो सिताबो' तक में अपने किरदार से दर्शकों को प्रभावित किया था। अभिनेता फर्रुख जाफर के नवासे शाज अहमद ने शुक्रवार को को यह जानकारी दी।

अहमद ने बताया कि उनकी नानी का मस्तिष्काघात के चलते शुक्रवार शाम सात बजे गोमतीनगर के विशेषखंड स्थित आवास पर निधन हो गया। अहमद के मुताबिक शनिवार को सुबह 10 बजे ऐशबाग स्थित कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्दे खाक (अंत्‍येष्टि) किया जाएगा। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार जिला जौनपुर के शाहगंज क्षेत्र के चकेसर गांव में जन्मी फर्रुख जाफर ने शुरुआती शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ का रुख किया। उनका विवाह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधान पार्षद एस एम जाफर के साथ हुआ था।

उन्होंने बताया कि नानी ने अपने अभिनय की शुरुआत 1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' से की थी जिसमें उन्होंने अभिनेत्री रेखा की मां का किरदार निभाया था। उन्होंने बताया कि इसके अलावा स्वदेश, सुलतान, सीक्रेट सुपरस्टार और पीपली लाइव समेत कई फिल्मों में उन्होंने अभिनय किया था। अहमद के अनुसार पिछले वर्ष जून में रिलीज हुई फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में उन्होंने फातिमा बेगम का किरदार निभाया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!